एकेएएम
परिचय

जैसा कि आप जानते हैं, आज़ादी का अमृत महोत्सव भारत सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य प्रगतिशील भारत के 75 वर्षों का उत्सव और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करना है। "आज़ादी का अमृत महोत्सव" की आधिकारिक यात्रा 12 मार्च, 2021 को शुरू होती है, जो हमारी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ की ओर 75 सप्ताह की उलटी गिनती शुरू करती है और यह यात्रा 15 अगस्त, 2023 को एक साल के बाद समाप्त होगी।
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय आज़ादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में 4 अक्टूबर, 2021 से 10 अक्टूबर, 2021 तक प्रतिष्ठित सप्ताह मना रहा है।